उत्तर प्रदेश के बहराइच में बड़ा हादसा हुआ है. थाना सुजौली के कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ के जंगल में बसे भारत के अंतिम गांव भरथापुर में यात्रियों से भरी एक नाव नदी में डूब गई. जिससे बड़ा हादसा हो गया है. इस हादसे में 8 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, नाव पर 22 लोग सवार थे. एक शव भी बरामद किया गया है.
बता दें कि भरथापुर गांव कतर्नियाघाट के घने जंगल व गेरुआ नदी के पार बसा हुआ है. इस गांव के लोग पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी के खैरटिया गांव से कौड़ियाला नदी में नाव से आवागमन व खरीददारी करते हैं. इसे गांव के लोग सुविधाजनक मानते हैं.
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को गांव के करीब 22 लोग नाव पर सवार होकर खैरटिया गांव से भरथापुर गांव आ रहे थे. तभी शाम के समय गांव के करीब पहुचते ही नाव अनियंत्रित होकर कौड़ियाला नदी में डूब गई.
रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे में गांव के दो दर्जन लोग लापता है, जिनमें कुछ मेहमान भी बताए जा रहे हैं. घटना में चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया है जिनमें गांव निवासी लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर, रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: गजरौला में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डीसीएम और लोडर की भिडंत में 3 लोगों की मौत
घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन के साथ-साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को बचाव अभियान के लिए तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. लापता लोगों की तलाश की कोशिश की जा रही है. रात होने की वजह से राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं. हालांकि जवाब पूरी मुस्तैदी से राहत-बचाव में लगे हुए हैं. स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है.
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
9 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
15 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
15 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
18 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
20 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
22 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines