हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भाजपा नेता के साथ दबंग ने की मारपीट, पुलिसवाले को भी नहीं छोड़ा; वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भाजपा नेता के साथ दबंग ने मारपीट की है। इतना ही नहीं पुलिसकर्मी को भी धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भाजपा नेता के साथ अभद्रता, मारपीट और पुलिसकर्मी को धमकी देने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दबंग शख्स न सिर्फ भाजपा नेता के साथ बदसलूकी करता दिख रहा है, बल्कि वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी को भी अपशब्द कह रहा है। भाजपा नेता ने इस मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति भाजपा नेता के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। वह मोबाइल छीनने की कोशिश करता है और हाथापाई भी करने लगता है। इस दौरान जब वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी हस्तक्षेप करता है, तो आरोपी शख्स उसे भी गालियां देता है और मारपीट करता है।

भाजपा नेता ने दर्ज करवाई शिकायत

यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बहराइच के भाजपा उपाध्यक्ष राहुल राय ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि मेरी भतीजी के बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान शलभ तिवारी नामक व्यक्ति ने पहले गाड़ी का शीशा तोड़ने की कोशिश की और जब उसे रोका गया तो उसने मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी ने न सिर्फ भाजपा नेता और पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की, बल्कि वहां मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : गुरुग्राम रोड रेज मामले में पुलिस का एक्शन, बॉडीबिल्डर्स ने सरेआम की थी मारपीट

विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब भाजपा नेता और पुलिसकर्मी ही दबंगों से सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola