हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बहराइच में कहां छिपा है लंगड़ा भेड़िया? ड्रोन कैमरे में नजर आया आदमखोर, वन विभाग ने घेरा!

ड्रोन कैमरे में नजर आया भेड़िया। (File Photo)
विज्ञापन

UP Bahraich Bhediya Terror : यूपी के बहराइच में भेड़ियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां आदमखोर भेड़ियों के हमले में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। वन विभाग की टीम ने 6 में से 5 भेड़ियों को पकड़ लिया है। वन विभाग को छठे लंगड़े भेड़िये की लोकेशन मिल गई है। ड्रोन कैमरे में आदमखोर भेड़िये की तस्वीरें कैद हो गई हैं।

बहराइच में लोगों पर हमला कर रहा छठा भेड़िया लंगड़ा है, जो सबसे ज्यादा खूंखार बताया जा रहा है। महसी तहसील के तहत आने वाले 30 गावों में आतंक का दूसरा नाम बने इस आदमखोर लंगड़े भेड़िये को पकड़ने के लिए वन विभाग की भारी भरकम टीम जुटी और जंगलों की खाक छान रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह भेड़िया भी जल्द ही पिंजरे में कैद होगा।

यह भी पढे़ं : Video: क्या 20 साल पहले की तरह ही बदला ले रहा भेड़िया? क्या है खौफनाक कहानी? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ

विज्ञापन

ड्रोन कैमरे में नजर आया लंगड़ा भेड़िया

इस दौरान वन विभाग को टीम को बड़ी सफलता मिली। ड्रोन कैमरे के जरिए भेड़िये की लोकेशन का पता चला है कि वह कहां छिपा है? ड्रोन कैमरे में ली गई तस्वीर के अनुसार, गन्ने के खेतों में भेड़िये के छिपे होने की बात सामने आ रही है। अब टीम ने भेड़िये को पकड़ने के लिए उस इलाके में चारों तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : जिंदा पकड़ो या मुर्दा! बिहार के मॉडल पर यूपी में 9 शूटर तैनात, भेड़िये को देखते ही करेंगे शूट

24 से 48 घंटे में पकड़ा जाएगा आदमखोर

विज्ञापन

माना जा रहा है कि आदमखोर भेड़िया 24 से 48 घंटे के भीतर पकड़ लिया जाएगा। अगर इस दौरान भेड़िया ने किसी पर हमले करने की कोशिश की तो वन विभाग की टीम उसे मार भी सकती है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि बाकी भेड़ियों से ज्यादा खतरनाक लंगड़ा भेड़िया है। वह अंधेरे में छिपकर बच्चों और बुजुर्गों पर हमला करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola