Two Innocent Brothers Sleeping House Burnt Alive: उत्तर प्रदेश के बदांयू में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुरुवार रात बहराइच के एक घर में जलती हुआ मोमबत्ती से आग लग गयी।वारदात के वक्त दो मासूम बच्चे घर में सो रहे थे। मोमबत्ती से लगी आग में दोनों भाइयों की जलकर मौत हो गई। पड़ोस में दुर्गा पूजा का कार्यक्रम चल रहा था, जिसकी वजह से के शोर में बच्चों की चीखे दब गई। परिजन जब दुर्गा पूजा से घर आए तो घर की हालत देखकर बेहोश हो गए। ऐसा ही हादसा दो दिन पहले बदायूं में हुआ था। हादसे में पिता और उसके दो बेटों की मौत हो गई थी, वह हादसा लोग भूल नहीं पाए थे कि बहराइच में भी उसी तरह का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इस हादसे से गांव में मातम पसर गया है।
हादसे के वक्त परिवार दुर्गा पूजा में था
बौंडी थाने बेहड़ा के मजरे बैरिया गांव गुरुवार रात चल रहे दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में गांव निवासी बद्री विशाल मिश्रा के पिता का माला जाप चल रहा था। घर के पड़ोस में कार्यक्रम होने के कारण बद्री विशाल मिश्रा और उनके बेटे भी कार्यक्रम देखने पहुंचे। जहां कार्यक्रम देखने के बाद बद्री विशाल के बड़े बेटे छह वर्षीय बेटे सत्या व चार वर्षीय सनी घर आकर सो गए। बद्री विशाल रात 11 बजे घर आए और मोमबत्ती जलाकर फिर कार्यक्रम में चले गए। कुछ देर बाद मोमबत्ती से घर के बिस्तर से आग लग गई। जिसमें दोनों बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
घर की हालत देख परिजन हुए बेहोश
हादसे के वक्त परिजन दुर्गा पूजा कार्यक्रम में गए हुए थे। करीब रात 11.30 बजे घर पहुंचे। घर के अंदर जाते ही घर की हालत देखकर सबके होश उड़ गए। परिजनों के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग अनहोनी की आशंका से घर की तरफ दौड़ पड़े। दोनों बच्चों के झुलसे शव देखकर पत्थर दिल इंसानों के भी आंखों से आंसू निकल पड़े। हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 hr ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
21 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
22 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
23 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines