Farrukhabad Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद के कमालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी पारिवारिक और सामाजिक इज्जत को बचाने के लिए कत्ल कर दिया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया और हत्या के बाद खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस के सामने जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आखिर पूरा मामला क्या है ?
फर्रुखाबाद के कमालगंज के राजेपुर सरायमेदा निवासी भइयालाल जाटव की 15 वर्षीय पुत्री गीता का प्रेम प्रसंग पड़ोस के महावीर जाटव के 25 वर्षीय पुत्र रामकरन से चल रहा था। अचानक शनिवार को देर रात तक गीता अपने घर ना लौटी जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर पता चला कि पड़ोस में रहने वाला रामकरन भी गायब है इससे संदेह हुआ कि गीता और रामकरन दोनों एक साथ गायब हो गए हैं जिसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।
तलाश करने के बाद रात में गीता और उसके प्रेमी रामकरन को गीता के भाई नीटू ने पकड़ लिया । नीटू ने दोनों को श्रंगीरामपुर के संयोगिता मार्ग पर खंता नाला के पास ले जाकर दोनों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की सारी कहानी बताकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
मृतक के परिजनों ने अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप
डबल मर्डर मामले को लेकर मृतक रामकरण के परिवार के लोगों ने नीटू जाटव पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक मृतक रामकरन को घर से दबोचकर ले गया और ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस दोनों एंगल से कर रही मामले की जांच
पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोहरे हत्याकांड में गीता के अन्य स्वजन के शामिल होने की आशंका है। वहीं पुलिस ने बताया कि, आरोपी से पूछताछ की गई जिसमे उसने अकेले हत्या को अंजाम देने की बात कुबूली है। जहां पुलिस एक तरफ प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की जांच कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ मृतक रामकरन के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को आधार बना कर भी पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
संबंधित खबरें
शिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 hr agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
4 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
15 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines