हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

स्कूल में महिला टीचर के साथ दबंगई की हदें पार, अभद्रता करते शख्स का वीडियो वायरल

यूपी के बागपत में एक स्कूल में शख्स शिक्षक पर डंडे से हमला करने पहुंच गया और महिला शिक्षिका से अभद्रता करने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

यूपी के बागपत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोघट थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय, मांगरौली में दबंगई की हदें पार हो गईं। स्कूल में एक युवक डंडा लेकर घुस गया और शिक्षक पर हमला करने लगा। आरोपी ने महिला शिक्षिका से भी अभद्रता की, गाली-गलौज की और धमकियां भी दीं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कार्रवाई हुई। वीडियो में युवक को डंडा लेकर क्लासरूम में घुसते और शिक्षक से बहस करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना छात्रों के सामने हुई, जिससे वे दहशत में आ गए।

बागपत पुलिस से की गई शिकायत

सूत्रों के अनुसार, आरोपी किसी बात से नाराज था और गुस्से में स्कूल पहुंचकर शिक्षकों से बदसलूकी करने लगा। जब शिक्षक ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने डंडे से हमला करने की कोशिश की। वहीं, महिला शिक्षिका से भी बदसलूकी की गई। विद्यालय प्रशासन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद बागपत पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : 4 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, फोन कर पति को दी ड्रम में भरने की धमकी

विज्ञापन

इससे पहले मेरठ का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स स्कूल में घुसकर कपड़े उतारकर महिला शिक्षकों के साथ अभद्रता करता दिखाई दिया था। वीडियो में वह टीचर और छात्र-छात्राओं के सामने आपत्तिजनक हरकतें करता नजर आया था। वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola