बागपत में पत्थरबाजी का वीडियो वायरल, पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प

बागपत के एक गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प देखने को मिली। इस दौरान छतों से पत्थर बरसाने का वीडियो भी सामने आया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

baghpat news

baghpat news

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के थाना दोघट क्षेत्र के झुंडपुर गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प देखने को मिली। इस विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छतों से पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग हाथों में पत्थर लेकर एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

समुदाय के लोगों के बीच हुई झड़प

खबर के मुताबिक, विवाद एक ही समुदाय के लोगों के बीच हुआ, जिसमें पैसों के लेनदेन को लेकर बहस शुरू हुई। बता दें, धीरे-धीरे मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू

पुलिस ने अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हिंसक घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ