बागपत में मामूली बात पर झाड़ू युद्ध का वीडियो वायरल, हिंसक झड़प में बदली कहासुनी

उत्तर प्रदेश के बागपत में गाड़ी को साइड करने जैसी मामूली बात पर ऐसा बवाल मचा कि सड़कों पर झाड़ू और डंडे चलने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Baghpat News

उत्तर प्रदेश के बागपत से ‘झाड़ू युद्ध’ का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झाड़ू और डंडों से खूब मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दबंग किस्म के कुछ लोग दो युवकों की बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। वहीं, दोनों युवक बार-बार माफी मांगते नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी दबंगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

लड़ाई का वीडियो वायरल

यह मामला बागपत के अमीनगर सराय कस्बे का है। यहां गाड़ी को साइड करने जैसी मामूली बात पर ऐसा बवाल मचा कि सड़कों पर झाड़ू और डंडे चलने लगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग किस्म के कुछ लोग दो युवकों को बेरहमी से पीट रहे हैं। हालांकि, दोनों युवक बार-बार माफी भी मांग रहे हैं। इसके बाद भी दबंगों को उन पर दया नहीं आई। आसपास खड़े लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आरोपियों की पहचान शुरू

फिलहाल, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। लेकिन सवाल ये है कि क्या अब सड़कों पर साइड लेना भी खतरे से खाली नहीं रहा? और क्या कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है? इससे पहले चाट पर हंगामा हुआ था। वहीं, अब झाड़ू युद्ध की खबर सामने आई है। बागपत में छोटे-छोटे विवादों का इस तरह हिंसक रूप लेना अब आम बात बनती जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ