बागपत में ATM घोटाले का पर्दाफाश, 5.26 करोड़ के गबन से 90% रकम बरामद

यूपी के बागपत से एटीएम से करोड़ों रुपये की चोरी का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैसे हुआ मामले का खुलासा, जानिए।

Baghpat News

Baghpat News

Baghpat News (पारस जैन): उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एटीएम से 5.26 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा किया है। बागपत पुलिस ने अब तक टोटल 4.62 करोड़ रुपये की बरामदगी की है, जो गबन की गई टोटल राशि का लगभग 90% है।

मुख्य आरोपी गौरव पुत्र कुलदीप, निवासी आरिफपुर खेड़ी (District Baghpat), रॉकी पुत्र राजपाल निवासी हसनपुर (District Shamli) और मनीष पुत्र राहुल निवासी (Chandigarh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये तीनों आरोपी एटीएम में पैसा डालने का काम करते थे। बरामद की गई रकम को सुरंग बनाकर घर और खेत में दबाया गया था। कुछ जगहों पर पैसे भूसे और उपलों के नीचे छुपाए थे ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद किए

पुलिस के अनुसार, गौरव के ठिकाने से 2.31 करोड़, रॉकी से 2.29 करोड़ और मनीष की निशानदेही पर 50 हजार रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा पहले से गिरफ्तार एक अन्य आरोपी रोहित उर्फ गड्डू से भी 63,600 रुपये पहले ही बरामद किए जा चुके हैं। बड़ौत कोतवाली पुलिस, सर्विलांस, साइबर सेल और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

इस प्रकरण में चंडीगढ़ पुलिस के मिलने की भी बात सामने आई है। इस मामले में डीसीसी प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और यह साफ किया कि जांच आगे भी जारी रहेगी, ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ