Badrinath Dham: उत्तराखंड पर्यटन विभाग के विशेष कार्यकारी अधिकारी भास्कर खुल्बे और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा लिया। जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों को जल्द ही बद्रीनाथ में बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
निरीक्षण के बाद जारी हुआ बयान
बद्रीनाथ धाम में निरीक्षण के बाद एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पर्यटन विभाग के विशेष कार्यकारी अधिकारी भास्कर खुल्बे और प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल शनिवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
कठिन परिस्थितियों में चल रहा है काम
भास्कर खुल्बे ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद बदरीनाथ में जिस तेजी से पुनर्निर्माण काम चल रहा है, वह काबिले तारीफ है। आने वाले समय में तीर्थयात्रियों को बद्रीनाथ धाम में कई बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे तीर्थयात्रियों को भगवान बद्रीनाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन करने में काफी राहत मिलेगी।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने की किया था दौरा
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने उन्हें पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बद्रीनाथ मंदिर का दौरा किया था। पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की थी।
मंदिर के रास्ते पर बनाई जाएगी रेलिंग
अधिकारियों ने चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के बाद तीर्थ यात्रियों के लिए यात्रा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को काम में निरंतर तेजी रखने के निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों को मंदिर के पास बीकेटीसी के ध्वस्त वीआईपी गेस्ट हाउस के मलबे को जल्द से जल्द हटाने और मंदिर के रास्ते पर रेलिंग बनाने का भी निर्देश दिया।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
11 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
12 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
13 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
17 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
18 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines