हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बदायूं: दुल्हन की जिद के आगे झुक गया परिवार, पत्नी भागी तो पति क्यों हुआ खुश?

Uttar Pradesh News: बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में सुनील परिवार के साथ रहता है। उसने करीब एक महीने पहले क्षेत्र के ही दूसरे गांव में एक युवती से शादी की थी। शादी के करीब 9 दिन बाद दुल्हन वापस अपने गांव लौट गई।

विज्ञापन
बदायूं में दुल्हन प्रेमी के साथ भागी

Uttar Pradesh News: बदायूं में एक युवक की नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। कुछ दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ स्थानीय थाने पहुंची और उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। इसके बाद पुलिस की सूचना पर दुल्हन और पति के परिजन थाने पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन नहीं मानी तो परिजनों ने दूल्हे और उसके परिजनों से समझौता कर लिया। शादी और सगाई में किए गए लेन-देन को वापस करने की सहमति बनने पर दूल्हा और उसका परिवार बिना किसी कानूनी कार्रवाई के वापस लौट गए। इस पर दूल्हे का कहना है कि वह अब खुश है। अगर ऐसा नहीं होता तो उसका भी हाल इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह हो सकता था।

दुल्हन अपने प्रेमी के साथ पहुंची थाने

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र में सुनील परिवार के साथ रहता है। उसने करीब एक महीने पहले क्षेत्र के ही दूसरे गांव में एक युवती से शादी की थी। शादी के करीब 9 दिन बाद दुल्हन वापस अपने गांव लौट गई। इस बीच दुल्हन अपने प्रेमी के साथ गांव से भाग गई। इसकी भनक दूल्हे और उसके परिवार को लग गई। करीब 15 दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ बिसौली थाने पहुंची। वह पुलिस के सामने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। इसके बाद दुल्हन और दूल्हे के परिवार को थाने बुलाया गया। परिजनों के सामने भी दुल्हन ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की। इस बीच परिजनों ने दुल्हन को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं मानी।

दुल्हन की जिद के आगे झुका परिवार

बताया जा रहा है कि दुल्हन की जिद  के आगे परिवार झुक गया। दुल्हन और दूल्हे के परिजनों ने सगाई से शादी तक हुए लेन-देन को वापस करने की बात पर समझौता कर लिया। इसके बाद पुलिस के सामने ही पति ने भी दुल्हन को खुशी-खुशी छोड़ने की बात पर लिखित में रजामंदी दे दी। जिसके बाद परिजन दुल्हन और उसके प्रेमी को लेकर चले गए।

विज्ञापन

राजा रघुवंशी बनने से बच गया

सुनील का कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसी वजह से उसने दुल्हन को प्रेमी के साथ भेज दिया। सुनील का कहना है कि वह इंदौर का राजा रघुवंशी बनने से बच गया। अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसका भी हाल राजा रघुवंशी की तरह होता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola