उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के निजामपुर पस्तौर गांव में लोगों ने प्रधान को जमकर जूते-चप्पल मारे। लोगों ने ईंट और पत्थर से भी हमला किया। इस बीच संदिग्ध हालत में प्रधान के पैर में गोली लग गई। पुलिस के सामने महिलाओं ने गिरा-गिराकर पीटा।
क्या है पूरा मामला
निजामपुर पस्तौर गांव के रहने वाले मोहम्मद फहीम गांव के प्रधान हैं। रविवार शाम प्रधान पर अचानक कुछ युवकों ने हमला कर दिया। लोगों ने पहले प्रधान पर मिट्टी फेंकी। फिर ईंट-पत्थर से मारने लगे। इसके बाद कुछ लोग जूते-चप्पल मारने लगे। वहीं, गांव की महिलाएं भी आ गईं। उन्होंने प्रधान को जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। लात-घूंसे और चप्पल मारने लगीं। वहां खड़े कुछ पुलिसवाले पूरी घटना देखते रहे। इस घटना के करीब 30 मिनट बाद मोहम्मद फहीम जिला अस्पताल पहुंचे। उस समय प्रधान के पैर में गोली लगी थी। प्रधान ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस खड़ी होकर तमाशा देखती रही, बचाने की कोशिश बिल्कुल नहीं की।
प्रधान ने लगाए आरोप
प्रधान का आरोप है कि हमलावरों ने पीटने के बाद गोली मारी है। हालांकि, गांव के लोगों ने इस बात से इनकार किया है। इस मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है।
दूसरे पक्ष ने लगाए आरोप
विरोधी गुट के दिलशाद ने बताया कि मेरी पत्नी नसरीन अपने बीमार बेटे को दवा दिलाने बरेली ले जा रही थीं। इरशाद मानसिक तौर पर बीमार चल रहा है। इसी बीच प्रधान समेत कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर पीटा। चुनाव में उन्हें हमने वोट नहीं दिए थे, इसीलिए वो हमसे रंजिश मानते हैं। एसएचओ बिनावर अशोक कंबोज ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- फेमस यूट्यूबर के नाम पर रजिस्टर्ड Lamborghini कार, इस शख्स को बेची; नोएडा हादसे में और क्या-क्या खुलासे?
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
28 mins agoCM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
13 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
14 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
21 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
22 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
22 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
23 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines