UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती एक मरीज के शरीर को चूहों ने कुतर दिया। मामले की शिकायत के बाद कॉलेज प्राचार्य ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हादसे में घायल हुए थे राम सेवक
जानकारी के मुताबिक, दातागंज तहसील, बुध बाजार क्षेत्र के रहने वाले राम सेवक गुप्ता एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार वालों ने उन्हें बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। राम सेवक की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में वैंटिलेटर पर रखा था।
शरीर पर इन जगहों को काटा
राम सेवक के परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल के आईसीयू में चूहें घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि चूहों ने राम सेवक के माथे, कान और पैरों की अंगुलियों पर काट लिया। इससे घाव हो गए और खून बहने लगा। इतना ही नहीं, परिवार वालों का कहना है कि जब वो आईसीयू में गए तब भी चूहे कुतर रहे थे।
प्राचार्य ने दिए जांच के आदेश
परिवार वालों ने इस मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से की है। प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही आईसीयू में रैट ट्रे (चूहादानी) लगाने को कहा है। कॉलेज प्राचार्य ने कहा है कि मरीज को चूहों के काटने की जांच कराई जाएगी। इसके बाद लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई होगी।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
5 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
8 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
20 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
22 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines