Badaun Murder Case Accused Javed Statement: मैं बेकसूर हूं, बिल्कुल निर्दोष हूं, मैंने दोनों बच्चों को नहीं मारा। वह सब साजिद ने किया। मैं तो पुलिस के डर से भाग गया था। बदायूं वापस आया था, लेकिन लोगों की भीड़ देखकर डर गया। लोग मुझे पकड़ लेते और मार देते। इसलिए मैं दिल्ली चला गया और वहां से बरेली आया हूं सरेंडर करने के लिए।
साजिद ने जिनके बच्चे मारे, उनके साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध थे। मुझे पुलिस हवाले कर दिए, मैं मरना नहीं चाहता। उत्तर प्रदेश के बदायूं में 2 बच्चों को मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपी जावेद को पुलिस ने बरेली बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। बरेली पुलिस की हिरासत में उसने जो बयान दिया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सुनिए जावेद का क्या कहना है?
2 बच्चों को मारा, मुख्य आरोपी का एनकाउंटर हुआ
बता दें कि जावेद पर उत्तर प्रदेश के बदायूं में बाबा कॉलोनी निवासी 2 बच्चों को बेरहमी से मारने का आरोप लगा है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी उसका भाई जावेद था, जिसे पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। साजिद को 3 गोलियां लगी थीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
वहीं मारे गए दोनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आज डॉक्टरों ने रिवील की। इस रिपोर्ट में डॉक्टरों ने जो खुलासे किए, पढ़कर पुलिस वालों का दिल भी दहल गया। साजिश ने दोनों बच्चों का गला उस्तरे से काटा था। इसके बाद भी वह रुका नहीं। उसने दोनों बच्चों पर ताबड़तोड़ वार किए। मृतकों के परिजनों ने जादू टोना करने के आरोप भी दोनों पर लगाए।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
56 mins agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
18 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
18 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
19 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
1 day agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines