---विज्ञापन---

‘एनकाउंटर मत करना, अपनी मौत खुद मरेगा’; बदायूं पुलिस ने जावेद को पकड़ा, मारे गए बच्चों की मां का दर्द छलका

Badaun Double Murder Case: बदायूं हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने दबोच लिया है। मुख्य आरोपी साजिद एनकाउंटर में मारा गया।

---विज्ञापन---

Badaun Double Murder Case Accused Javed Arrest: उत्तर प्रदेश के बदायूं हत्याकांड में शामिल जावेद को भी पुलिस ने दबोच लिया है। 2 बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के मामले में उसने भी साजिद का साथ दिया है। जावेद की लोकेशन बरेली में मिली थी, जिसे ट्रेस करके पुलिस ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जावेद बरेली में सरेंडर करने के लिए आया था। वारदात अंजाम देने के बाद वह भागकर दिल्ली चला गया था। बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस को सौंप दिया है। जावेद के भाई साजिद का पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है। उसके एनकाउंटर को मां ने सही बताया है। मां का कहना है कि दोनों ने जितनी घिनौनी वारदात की है, उसकी सजा मौत ही हो सकती है। जावेद को भी ऐसी ही मौत मिलनी चाहिए।

---विज्ञापन---

 

जावेद की गिरफ्तार पर फूट-फूट कर रोऐ मां-बाप

SSP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जावेद को पकड़ने के लिए पुलिस ने 5 टीमों को जिम्मेदारी सौंपी थी। उसका सुराग देने वाले को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा भी की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करके ही उसे दबोच लिया। जावेद के गिरफ्तार होने की खबर मिलते ही बच्चों के मां-बाप थाने आ गए। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उसका एनकाउंट न किया जाए।

---विज्ञापन---

उसे उसकी खुद की मौत मरने दिया जाए। वह तड़प-तड़प कर मरेगा, तभी बच्चों की आत्मा को शांति मिलेगी। मारे गए बच्चों के मां-बाप जावेद से मिलना चाहते हैं, ताकि वे उनसे पूछें कि आखिर उन मासूम बच्चों ने उनका क्या बिगाड़ा था, जो इतनी बेरहमी से दोनों को मारा। हमसे शिकायत थी तो हमसे बात करते, बच्चों से बदला लेकर कौन-सा बहादुरी का काम कर लिया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Mar 21, 2024 11:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola