Badaun Crime News: 42 साल का शख्स पिछले एक साल से अपने बहू की इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहा था। सास को इसकी जानकारी थी, लेकिन कुछ कर नहीं पा रही थी। आखिरकार, पीड़िता की सास का सब्र का बांध टूटा तो उसने धारदार हथियार से अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और धारदार हथियार बरामद कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक तेजेंद्र पिछले एक साल से अपनी बहू पर गलत नजर रखता था। वो अपनी पत्नी मिथिलेश से मारपीट भी करता था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मिथिलेश पिछले एक साल से ये सब सह रही थी। आखिरकार उसने 14 अगस्त को अपने पति की उस वक्त हत्या कर दी थी, जब वो सो रहा था।
हत्या की आरोपी सास तक ऐसे पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी के बाद टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में हत्या का कारण, हत्या के आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। मामले की जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक का अपनी पत्नी मिथिलेश से झगड़ा चल रहा था। इसी आधार पर मिथिलेश को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई तो उसने सारी कहानी बयां कर दी।
मिथिलेश ने पुलिस को बताया कि मेरे बेटे की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद तक सबकुछ ठीक रहा लेकिन मेरी बहू ने शिकायत की कि ससुर उस पर गलत नजर रखते हैं। इसकी जानकारी के बाद मिथिलेश ने जब अपने पति की हरकतें देखी तो उसे समझाया लेकिन तेजेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
धारदार हथियार से की पति की हत्या
आरोपी महिला मिथिलेश के मुताबिक, 14 अगस्त की रात जब उसका पति तेजेंद्र सो रहा था, तब उसने घर में रखे धारदार हथियार से उसके गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने हथियार छिपा दिया और जाकर सो गई। सुबह जब घर के अन्य सदस्य उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई, फिर उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। उधर, एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह का कहना है कि आरोपी मिथिलेश ने जुर्म कबूल लिया है, उसे गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की जा रही है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
19 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines