खालिस्तानी आतंकी, ISI पाकिस्तान एजेंट...जानें Terrorist तक कैसे पहुंची UP-पंजाब पुलिस?

Khalistani Terrorist Lajar Masih Arrest: बब्बर खालसा के आतंकी और ISI पाकिस्तान के एजेंट लाजर मसीह को पुलिस ने दबोच लिया है। वह उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में छिपा हुआ था। 2 राज्यों की पुलिस ने मिलकर आतंकी को दबोचा और खतरनाक हथियार बरामद किए।

Lajar Masih

Lajar Masih

Babbar Khalsa Terroirst Arrest: देश में खतरनाक आतंकी गतिविधि अंजाम देने की फिराक में छिपकर बैठे आतंकी को दबोचा गया है। पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश STF ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर आतंकी को कौशाम्बी से गिरफ्तार किया। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में यह जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन

गिरफ्तार आतंकी का नाम लाजर मसीहै और वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का आतंकी है। उसका पाकिस्तानी के आतंकी संगठन ISI से कनेक्शन है। तलाशी के दौरान खालिस्तानी आतंकी से 3 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर और 13 कारतूस 1 विदेशी प‍िस्‍टल सहित अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने खालिस्तानी आतंकी को दबोचने के लिए चलाए गए ऑपरेशन की पुष्टि की।

विज्ञापन

पंजाब पुलिस की हिरासत से हुआ था फरार

पुलिस अधिकारी अमिताभ यश ने बताया कि आतंकी लाजर मसीज पंजाब के अमृतसर जिले के कुर्लियान गांव का रहने वाला है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के चीफ स्वर्ण सिंह उर्फ ​​जीवन फौजी के लिए काम करता है। वह पाकिस्तान के ISI संगठन के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में भी था। बरामद विदेशी पिस्तौल नोरिन्को एम-54 टोकरेव (USSR) 7.62 MM है।

विज्ञापन

7.62×25 MM के सफेद रंग के विस्फोटक पाउडर से विदेश में बने कारतूस हैं। गाजियाबाद पते वाला आधार कार्ड, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी मिला है। बता दें कि आतंकी लाजर मसीह सितंबर 2024 में पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हो गया थ, तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस उसकी तलाश में कई राज्यों में छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन वह UP में छिपा था।

विज्ञापन

मुखबिर से मिला था आतंकी का सुराग

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लाजर मसीह कौशाम्बी जिले में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश से संपर्क किया। दोनों राज्यों की पुलिस ने एक्शन टीम बनाई। एक टीम पंजाब पुलिस की और दूसरी टीम उत्तर प्रदेश STF की थी। दोनों टीमें देररात कौशाम्बी पहुंची और मकान को घेरकर उसमें छिपे बैठे लाजर मसील को सुबह करीब सवा 3 बजे दबोच लिया। अब पंजाब पुलिस उससे पूछताछ करके उसके साथियों और संभावित आतंकी साजिशों का पर्दाफाश करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ