Baba Tarsem Singh Murder Case Latest Updates: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसका सीटीवीवी फुटेज भी सामने आया है। हत्या किस वजह से की गई, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तरसेम सिंह की हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कौन थे बाबा तरसेम सिंह?
बाबा तरसेम सिंह (60) उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा कार सेवा प्रमुख थे। वे हमेशा लोगों की सेवा में लगे रहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गुरुद्वारे को समर्पित कर दिया। उनकी चर्चा दिल्ली तक होती थी। जब गुरुवार सुबह वे कुर्सी पर बैठे थे, उसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें खटीमा के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह को दो गोलियां मारी हैं।
सीएम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। पुलिस उच्चाधिकारियों को जल्द से जल्द समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुद्वारे में घुसकर बाबा तरसेम सिंह को मारी गई गोली
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने घटना की जानकारी बताते हुए कहा कि हमें आज सुबह लगभग 7 बजे सूचना मिली कि सुबह 6:15-6:30 बजे के बीच दो नकाबपोश हमलावर नानकमत्ता गुरुद्वारे में घुस गए और कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। उन्हें खटीमा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे एसएसपी-डीआईजी
डीजीपी ने कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी पहले से ही वहां मौजूद हैं। डीआइजी कुमाऊं भी वहां पहुंच रहे हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बात की जाएगी। वह वहां की स्थिति का आकलन करने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढे़ं: Tehri Garhwal Lok Sabha Election: चलेगी ‘राजशाही’ या ‘हाथ’ का साथ देंगे मतदाता, 61% ग्रामीण वोट हैं निर्णायक
एसआईटी का गठन
डीजीपी ने कहा कि घटना की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने एसआईटी का गठन किया है। इसमें एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। एसटीएफ से कहा गया है कि वह इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे और सभी पहलुओं की गहराई से जांच करे। हमें न केवल हमलावरों की पहचान करनी है, बल्कि इस हत्या के पीछे की बड़ी साजिश, यदि कोई है, की भी पहचान करनी है।
हमलावरों के ऊपर होगी सख्त कार्रवाई
डीजीपी ने कहा कि हमने इस मामले से संबंधित उपयोगी जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम इस मामले को जल्द ही सुलझाएंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें: बल्ली पंडित कौन है, जिसे पुलिस ने किया गिरफ्तार; अतीक अहमद से क्या कनेक्शन?
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
7 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
17 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
17 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
17 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines