Aligarh News: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक युवक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एएमयू का छात्र कथित तौर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस का सदस्य है। छात्र के बारे में एएमयू प्रशासन की ओर से भी बयान जारी किया गया है।
झारखंड का रहने वाला है 19 वर्षीय फैजान
जानकारी के अनुसार, एनआईए ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 19 वर्षीय छात्र फैजान अंसारी को आईएसआईएस का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फैजान अंसारी मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है। एएमयू में बीए ऑनर्स का छात्र है। बताया गया है कि फैजान ने सत्र 2022-23 में दाखिला लिया। एएमयू के एसएस नॉर्थ हॉस्टल में कमरा अलॉट होने से पहले फैलान अलीगढ़ में किराए के कमरे में रहता था।
एनआई ने ली थी कमरे की तलाशी
सूत्रों ने बताया है कि कुछ दिनों पहले भी एनआईए की एक टीम अलीगढ़ आई थी। यहां टीम ने फैजान के उस कमरे की तलाशी ली थी, जहां पर वह किराए पर रहता था। कमरे की तलाशी के दौरान टीम ने यहां से कुछ संदिग्ध चीजे भी बरामद की थीं। हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि फैजान अलीगढ़ में कहां रहता था।
बीए इकोनॉमिक्स में लिया था दाखिला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि गुरुवार रात को हमें इस मामले के बारे में जानकारी हुई है। रिकॉर्ड वेरीफाई कराने पर सामने आया है कि फैजान अंसारी पुत्र फिरोज अंसारी ने पिछले साल 2022- 23 में यूनिवर्सिटी में परीक्षा के बाद बीए इकोनॉमिक्स में दाखिला लिया था। अभी उसने पहली साल की परीक्षा दे दी हैं। दूसरे साल की परीक्षा के बारे में जानकारी की जा रही है।
13 जुलाई को यूनिवर्सिटी आना था
प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि 13 जुलाई के बाद से फैजान को आ जाना चाहिए था। रिकॉर्ड के अनुसार, फैजान को एसएस नॉर्थ हॉस्टल में कमरा अलॉट हुआ था, लेकिन वेटिंग लिस्ट अभी भी चल रही है। इसलिए, उसको यहां पर कमरा नहीं मिल पाया था। उन्होंने कहा कि फैजान बाहर कहां रह रहा था, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
सामने आए दो अलग-अलग पते
उन्होंने बताया कि फैजान ने दाखिले के वक्त जो फॉर्म भरा था, इसमें इपना पता मुरकट्टा, रांची, झारखंड बताया है, जबकि एक अन्य दस्तावेज में फैजान ने अपना पता लोहरदगा, झारखंड भरा है। उन्होंने बताया कि फैजान को ओबीसी कैटेगरी के तहत दाखिला मिला है।
इनपुटः अनिल चौधरी (अलीगढ़)
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines