उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक युवक ने अपनी मां और अपने दो बच्चों को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 वर्षीय बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते ये कदम उठाया था। इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा छाया हुआ है।
नीरज पांडे और मां चंद्रकला की मौके पर मौत
आजमगढ़ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहानागंज थाना क्षेत्र के चकिया मुस्तफाबाद गांव में मंगलवार को दिन में नीरज पांडे ने अपनी पिस्तौल से अपनी मां को अपने दो मासूम बच्चों को और इसके बाद खुद को गोली मार दी। घटना में नीरज पांडे और उसकी 55 वर्षीय मां चंद्रकला की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने चारों घायलों को इलाज के लिए जहानागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद नीरज पांडे और उसकी मां को मृत घोषित कर दिया।
शुभी पांडे की हालत गंभीर
घटना में घायल दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में 4 वर्षीय संघर्ष पांडे की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि 7 वर्षीय शुभी पांडे की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के समय नीरज पांडे कहां थी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
शराब के नशे में वारदात को दिया अंजाम
एसपी हेमराज मीना का कहना है कि पारिवारिक कलह के कारण शराब के नशे में युवक ने घटना को अंजाम दिया है। घटना में युवक और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दोनों बच्चों में से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। बच्ची के पेट में गोली लगी है, उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines