Azamgarh Murder Case: उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार में आज सुबह करीब 8 बजे 3 तीन बदमाशों ने बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब 8 बजे दोनों बाप-बेटे अपनी दुकान की सफाई कर रहे थे। इसी बीच अचानक से बाइक सवार पंहुचे और गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों से बचने के लिए बाप-बेटे भागे, लेकिन बाइक सवारों ने उनका पीछा कर गोली मार दी, जिससे दोनो बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही 4 थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। फोर्स के साथ एसपी अनुराग आर्य, आईजी अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
4 साल पहले हुआ था विवाद
महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार में गोपालपुर गांव के रहने वाले रसीद अहमद सरदहां बाजार में अपने मकान में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते थे। आज बुधवार की सुबह रसीद अहमद अपने छोटे बेटे शोएब के साथ दुकान की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों दोनो बाप-बेटे पर गोलियों से हमला कर दिया। दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी।
बाजार के लोगों का कहना है कि मृतक की दुकान के सामने ही हमलावरों की भी दुकान है। दोनों दुकानदारों के बीच लगभग चार साल पहले ग्राहकों को अपनी तरफ बुलाने को लेकर बहस हुई थी, कुछ महीने पहले दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। मारपीट के मुकदमे में मृतक पक्ष से लोग जेल भी जा चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने मृतक बेटे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच कर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
54 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
11 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines