उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अपनी पत्नी, बेटे और 2 पुजारियों की हत्या के आरोपी की एनकाउंटर में मौत हो गई. अरविंद नाम के आरोपी ने पहले अपनी बीवी और दो पुजारियों को गोली मारी थी. इसके बाद उसने अपने बच्चों को एक कमरे में बंधक बना लिया था. पुलिस जब उसे बार-बार सरेंडर करने को कह रही थी, तो वह बच्चों को गोली मारने की धमकी देता रहा. इसी बीच उसने अपने एक बेटे को गोली भी मार दी. जिसके बाद पुलिस ने कमरे में घुसकर उसे दबोचने की कोशिश की. लेकिन आरोपी ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने फायरिंग का जवाब दिया तो आरोपी को गोली लग गई.
आजमगढ़ के एसएसपी अनिल कुमार ने बताया, ‘अरविंद नाम का एक आरोपी अपनी पत्नी और उसे घर पर आए हुए दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने बच्चों को कमरे के अंदर बंद कर लिया. पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करवाने और बच्चों को छोड़ने के लिए समझाने की कोशिश की. आरोपी के परिवार वालों ने भी समझाया.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘आरोपी ने पुलिस को बच्चों को गोली मार देने की धमकी दी. इसी दौरान आरोपी ने अपने बेटे को भी गोली मार दी. गोली की आवाज पर पुलिस तुरंत कमरे के अंदर घुसी. वहां पर आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने उसे चेतावनी दी, हवा में फायरिंग की, लेकिन फायरिंग जारी रही. पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर अरविंद की मौत हो गई है.’
पुलिस और आरोपी के बीच पूरी रात करीब आठ घंटे ड्रामा चला. उसने अपने एक बेटे और दो बेटियों को बंधक बनाया था. बेटे को तो उसने गोली मार दी थी, जिसकी मौत हो गई. लेकिन पुलिस ने दोनों बेटियों को बचा लिया.
घटना आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गांव की है, जहां मंगलवार रात को अरविंद की बीवी ने दो पुजारियों को घर बुलाया था. तीनों मिलकर घर में ही पूजा कर रहे थे. बताया जा रहा है कि आरोपी के भाई की मौत के संबंध में ही यह पूजा-पाठ करवाया जा रहा था. जब अरविंद अपने घर पहुंचा तो उसने घर पर दो पुजारियों की मौजूदगी पर सवाल उठाया. जिसके बाद उनमें बहस हुई और आरोपी ने गोली मारकर तीनों की हत्या कर दी.
यह भी बताया जा रहा है कि उस वक्त दो अन्य पुजारी भी घर पर थे. जब अरविंद ने गोलियां चलाई तो वो दो पुजारी घर से भागने में कामयाब रहे.
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
14 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines