UP Azamgarh News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हत्या, डकैती, लूट का आरोपी और गैंगस्टर नंदलाल यादव नाम बदलकर 35 सालों तक होमगार्ड की नौकरी करता रहा, लेकिन उनके बारे में जिले की पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस को भनक तक नहीं लगी। उसके किसी खास व्यक्ति ने पुलिस के बड़े अधिकारी से उसकी शिकायत की, तब जाकर मामला सामने आया। इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
एक गैंगेस्टर पुलिस की नाक के नीचे 35 साल तक नौकरी करता रहा। होमगार्ड की नौकरी मिलने से पहले पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट देती है, उसे ये कैसे मिला? हत्या, हत्या के प्रयास में साक्ष्य छिपाने, डकैती का आरोपी और गैंगस्टर नंदलाल यादव सितंबर 1989 में होमगार्ड में भर्ती हो गया और वह तब से लेकर 2024 तक आजमगढ़ जिले में बेखौफ होकर नौकरी करता रहा। इसकी जानकारी न तो जिले के पुलिसकर्मियों को हुई और न ही लोकल इंटेलिजेंस को।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में विधानसभा के सामने शख्स ने परिवार के साथ की सुसाइड की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान
होमगार्ड नंदलाल यादव निलंबित
इस मामले की शिकायत दिसंबर 2024 में आजमगढ़ मंडल के डीआईजी को मिली तो उन्होंने इसकी जांच कराई। जांच में मामले की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार, नंदलाल आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसने विभाग की छवि को धूमिल करने का काम किया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद होमगार्ड कमांडेंट मनोज सिंह बघेल ने आरोपी होमगार्ड नंदलाल यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ बर्खास्तगी के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
यह भी पढ़ें : UP: बरेली में मंदिर परिसर में साधु की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश
गैंगस्टर नकदू बना नंदलाल यादव
आजमगढ़ के एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि आजमगढ़ में रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा के रहने वाले नकदू ने बाद में अपना नाम बदलकर नंदलाल यादव रख लिया था। उसके खिलाफ साल 1984 में हत्या और अपराध के साक्ष्य को छुपाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। नकदू उर्फ नंदलाल ने 1984 में जहानागंज थाना क्षेत्र निवासी मुन्नू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी नकदू उर्फ नंदलाल पर 1987 में डकैती और 1988 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। बताया जा रहा है कि उसने फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर 1989 में होमगार्ड की नौकरी हासिल की। थाने और इंटेलिजेंस के प्रभारी ने आरोपी के होमगार्ड चरित्र प्रमाण पत्र पर 1992 में हस्ताक्षर किए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 mins agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
9 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines