उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में सात साल के बच्चे की हत्या करने वाले आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है. बच्चे की हत्या के 12 घंटे बाद ही पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई है. दोनों आरोपी इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं. गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल करवाया गया है.
आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र के पठान टोला मुहल्ले का रहने वाला एक बच्चा लापता हो गया था. इसके बाद बच्चे को छोड़ने के लिए फिरौती मांगी जा रही थी. इसके बाद घर के बाहर एक बोरे में भरकर बच्चे का शव लटकाया गया था. शाम 6 बजे के बाद ही साहेब आलम पुत्र मुकर्रम शाम 6 बजे से लापता हो गया था.
इसके बाद उसका शव बरामद किया गया था. पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई थी. 12 घंटे बाद ही पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई है और इसमें दो लोग घायल हुए हैं. घायल युवकों के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
यह भी पढ़ें: युवक के पेट से निकले 29 चम्मच, 19 टूथ ब्रश और 2 पेन, आखिर ये सब क्यों खा रहा था ये शख्स
घटना के बाद पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव था. पुलिस ने अपने मुखबिरों को एक्टिव कर दिया था. इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी इटौरा के डेंटल कॉलेज के पास मौजूद हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने की कोशिश करने लगे.
यह भी पढ़ें: पंजाब की असली पुलिस ने नोएडा में की फर्जी रेड, 3 कारोबारियों का अपहरण कर मांगी 10 करोड़ की फिरौती
पुलिस पर भी आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की फायरिंग में दोनों आरोपियों को गोली लगी और दोनों बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ हो रही है. मृतक बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
5 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
5 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
7 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
8 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
9 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
11 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
12 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
15 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines