Lucknow News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को क्वालिटी बार भूमि अतिक्रमण मामले में पूर्व मंत्री आजम खान को जमानत मिलने पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान की राजनीतिक पसंद चाहे जो भी हो, 2027 में होने में वाले विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी निश्चित हार की ओर बढ़ रही हैं. वहीं जेल से बाहर आने पर पूर्व मंत्री आजम खान ने अपने समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है.
जो अटकलें लगा रहे हैं, वही लोग बता सकते हैं- आजम खान
समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता आजम खान क्वालिटी बार भूमि अतिक्रमण मामले में जेल में बंद थे. लगभग 2 साल जेल में बिताने के बाद मंगलवार सुबह सीतापुर जेल से जमानत पर बाहर आ गए. बाहर आते ही आजम खान ने अपने समर्थकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सभी का धन्यवाद. मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को मेरा आशीर्वाद.’ इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की अफवाहों पर कहा कि ‘यह केवल वही लोग बता सकते हैं, जो अटकलें लगा रहे हैं. मैं जेल में किसी से नहीं मिला. मुझे फोन करने की इजाजत नहीं थी. इसलिए मैं 5 साल से पूरी तरह से संपर्क से बाहर हूं.’ पूर्व मंत्री आजम खान की जमानत पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘मोहम्मद आज़म ख़ान चाहें सपा में रहें या बसपा में जाएं, सपा-बसपा दोनों की 2027 में हार का मातम तय है.’
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की सराहना
वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने खान की जमानत की सराहना की और वादा किया कि अगर सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटती है तो उनके खिलाफ सभी “झूठे” मामले वापस ले लिए जाएंगे। इससे पहले, आजम खान का स्वागत करने आए सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनके सहयोगी और पूर्व लोकसभा सांसद आजम खान को झूठे मामलों में “फंसाया” गया है। इस दौरान उन्होंने ने कहा, “सरकार ने आजम खान को झूठे मामलों में फंसाया था। हालांकि, अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है और उन्हें मामलों में राहत प्रदान की है। मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का भी स्वागत करता हूं। उनके खिलाफ कई झूठे मुकदमे दर्ज किए गए थे। समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।’
यह भी पढ़ें- आजम खान की जेल से रिहाई का यूपी की राजनीति पर क्या असर? क्या बदलेंगे सत्ता के समीकरण!
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
6 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
19 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
20 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines