Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश मे पिछले कई घंटो से चल रही एक सियासी सवाल का जवाब अब सामने आ गया है. कल ही सीतापुर की जेल से जमानत पर बाहर आये सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से जब ये सवाल पूछा गया कि आपके बसपा के साथ जाने की खबर है, तो आजम ने साफ कर दिया है कि ‘आखिर सपा मे ना रहने का क्या सवाल है. वो बेवकूंफ तो हैं लेकिन इतने भी नहीं है’. यानी वो सपा छोड़कर फिलहाल बसपा मे नहीं शामिल होंगे.
सपा को आजम से हमदर्दी नहीं- कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर
वहीं आजम खान मामले पर योगी सरकार मे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि अखिलेश यादव कह रहें हैं कि आजम को गलत फंसाया गया, तो वो चुनौती के साथ कह रहे हैं कि अगर उन्हे गलत फसाया गया होता तो इतने दिनों तक वो जेल मे ना होते। यही नहीं अनिल राजभर ने ये भी कहा कि आखिर जब आजम जेल मे थे तो सपा ने उनकी पैरवी क्यो नहीं की. जमानत क्यो नहीं करवाई, क्योकि सपा को आजम से कोई हमदर्दी ही नहीं है. कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा की आजम रामपुर मे खुद को सिस्टम से ऊपर समझते थे.
यह भी पढ़ें- ‘शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे बारे में…’ अखिलेश यादव को लेकर बोले आजम खान
अखिलेश यादव एक बड़ी पार्टी के बड़े नेता है
उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी ने आजम खान की रिहाई पर उनका स्वागत किया और खुद पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कहा की सपा सरकार बनने पर आजम के सभी मुक़दमे वापस लिए जाएंगे. लेकिन थोड़ी टीस अभी भी दिखाई दे रही है. रामपुर मे आजम खान ने मीडिया से बातचीत की और जब आजम से ये सवाल किया गया की अखिलेश ने उनका वेलकम किया है, तो आजम ने बड़ा तीखा जवाब दिया आजम ने कहा वो एक बड़ी पार्टी के बड़े नेता है और मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता के लिए कुछ कहा वो उनका बड़प्पन है. जब आजम से ये पूछा गया की क्या अखिलेश् यादव ने उनसे फोन से बात की तो आजम खान ने कहा की वो जेल मे एक छोटे कमरे मे रहते थे उन्हे सिर्फ उनकी बीवी का नंबर ही याद था और बाद मे वो बीवी का नंबर भी भूल गये थे. सपा के किसी बड़े नेता के आने के सवाल पर कहा की अब उन्हे किसी का इंतजार नहीं है. हलाकी लगभग सभी सवालों पर आजम ने कड़े तेवर ही दिखाए, लेकिन जब उनसे ये पूछा गया की क्या सैफई और रामपुर के बीच दूरी है तो बोले आग ना लगाओ. यानी नाराजगी के साथ हि अखिलेश यादव के प्रति अपना लगाव भी जाहिर करते रहें.
यह भी पढ़ें- ‘सपा सरकार बनी तो चलेगा बुलडोजर’, कार्यालय गिराने के मामले पर भड़के अखिलेश यादव
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
12 mins ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
18 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines