Rampur News: सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान मंगलवार को जेल से बाहर आए थे. इसके बाद बुधवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘जहां तक मुकदमों का सवाल है. उन मुकदमों में अगर कोई दम होता तो मैं आज बाहर नहीं दिखता. छोटी अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुझे इंसाफ मिलने की उम्मीद है। एक दिन मैं बेदाग हो जाऊंगा. इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कहा कि मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे बारे में बात की.
मैं अखिलेश यादव का शुक्रगुजार हूं
समाज वादी के नेता आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के बेटे है. हमें भी उतने ही अजीज है, जितने नेताजी को होंगे. हम मन से मौहब्बत करतें हैं, उनका भला चाहतें है, उनकी सरकार चाहते हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि ‘उन्होंने मेरे बारे में बात की’. कहा कि जेल में रहने से वह मोबाइल चलाना तक भूल गए हैं. उन्होंने कहा कि अब मुझे सिर्फ अपनी पत्नी का नंबर याद है. जो नेता उनसे मिलने जेल में नहीं आए, उनके लिए उनके मन में कोई नाराजगी नहीं है. मैं चाहता हूं कि वे खुश और समृद्ध रहें. उन्होंने कहा कि कहा कि ‘जहां तक मुकदमों का सवाल है. उन मुकदमों में अगर कोई दम होता तो मैं आज बाहर नहीं दिखता. वहीं बसपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चरित्र वाले आदमी हैं.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने थी सराहना
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को आजम खान की जमानत की सराहना करते हुए कहा था कि अगर सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटती है तो उनके खिलाफ सभी “झूठे” मामले वापस ले लिए जाएंगे. वहीं आजम खान का स्वागत करने पहुंचे सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि उनके सहयोगी और पूर्व लोकसभा सांसद आजम खान को झूठे मामलों में “फंसाया” गया है. उन्होंने ने कहा था कि ‘सरकार ने आजम खान को झूठे मामलों में फंसाया था. हालांकि, अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है और उन्हें मामलों में राहत प्रदान की है. मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं.
यह भी पढ़ें- ‘आजम खान चाहे सपा में रहें या बसपा में जाएं हार तय’, जमानत पर बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
17 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
19 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines