हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

आजम खान को एक और झटका; जौहर ट्रस्ट का स्कूल सील, अधिकारी बोले- दो बार नोटिस भेजा था

विज्ञापन

Rampur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) जिले में प्रदेश सरकार (UP Govt) की ओर से आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आजम खान के जौहर ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे एक स्कूल को रामपुर जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। बताया गया है कि लीज रद्द होने के बाद नोटिस मिलने के बावजूद भी स्कूल प्रबंधन ने इसे खाली नहीं किया था।

15 दिन का दिया गया था समय

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्कूल प्रिंसिपल हिना मुजद्दिह ने बताया कि हमें 15 दिन का समय दिया गया था, जो अभी खत्म नहीं हुआ है। विभाग को इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें 6 मार्च को नोटिस मिला था और 18 मार्च तक छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1635850665552379906

यह भी पढ़ेंः अतीक की पत्नी शाइस्ता को गिरफ्तारी का डर… HC से लगाई गुहार, कहा…

अब कहां होंगी परीक्षाएंः स्कूल प्रिंसिपल

इस सीलिंग के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं मिली। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल प्रिंसिपल ने चिंता जताई है कि बच्चों की परिक्षाएं अब कहां होंगी। उन्होंने राज्य के अल्पसंख्यक विभाग को पत्र लिखा है, लेकिन वहां से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

दो बार भेजे गए नोटिस, फिर हुई कार्रवाई

वहीं रामपुर के एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने बताया कि विभाग ने जौहर ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे स्कूल की लीज रद्द करने के बाद 15 दिन में स्कूल खाली करने का नोटिस भेजा था। दो नोटिस मिलने के बाद भी स्कूल को खाली नहीं कराया गया, जिसके लिए इसे सील कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें