Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान हाल ही में जेल से बाहर आएं हैं. जिसके बाद से लगातार वह चर्चाओं में बने हुए हैं. अब खबर सामने आई है कि आजम खान को फिर से Y श्रेणी की सुरक्षा वापस मिल गई है. जेल जाने के बाद उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया गया था, मगर जेल से बाहर आने के बाद और राजनीतिक सक्रियता के बढ़ने के बाद प्रशासन ने उन्हे फिर से वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.
23 महिनों तक जेल में रहे थे आजम खान
सपा पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की Y श्रेणी की सुरक्षा को प्रशासन ने फिर से बहाल कर दिया है. 18 अक्टूबर 2023 को आजम खान के जेल जाने के बाद उनकी सुरक्षा वापस कर ली गई थी. पिछले लगभग 23 महिनों तक सपा नेता आजम खान सीतापुर जेल में बंद रहे थे. 23 सितंबर को आजम खान जमानत पर रिहा हुए हैं. जिसके बाद से ही लगातार वह मीडिया में छाए हुए हैं. हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी रामपुर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी. जेल से बाहर आने के बाद से ही तरह तरह की चर्चाओं को लेकर कयास भी लगाए जा रहे थे.
यह भी पढ़ें- ‘सपा सरकार बनने की भविष्यवाणी नहीं कर सकता…’ बसपा मे जाने के सवाल पर बोले आजम खान
8 से 11 पुलिसकर्मियों की टीम रहेगी तैनात
जेल से बाहर आने के बाद से उनकी सुरक्षा में 3 गनर तैनात कर दिए गए थे. बताया जा रहा है कि जेल से बाहर आने के बाद उनकी बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों और संभावित सुरक्षा खतरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है. वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत आजम खान को 8 से 11 पुलिसकर्मियों की एक टीम दी गई है. जिसमें गार्ड और गनर शामिल हैं. शनिवार को बंदूकधारी सुरक्षा कर्मियों को उनके आवास पर तैनात कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- ‘एक मुर्गी चोर से मिलने…’, अखिलेश यादव के मिलने आने के सवाल पर बोले आजम खान
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
10 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
18 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines