उत्तरप्रदेश के रामपुर स्थित सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी’ पर बुधवार सुबह 7 बजे शुरू हुई ईडी की छापेमारी करीब 16 घंटे बाद रात 10 बजे खत्म हुई. इस कार्रवाई के दौरान ईडी की टीमों ने यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट कार्यालय से जुड़े तमाम वित्तीय दस्तावेजों को खंगाला. जांच के दौरान यूनिवर्सिटी प्रबंधन कैंपस निर्माण पर हुए करीब 494 करोड़ रुपये के अनुमानित खर्च का ठोस ब्योरा पेश नहीं कर सका. इसके अलावा, निर्माण कार्य में इस्तेमाल हुए 88 करोड़ रुपये के सरकारी बजट, जमीन की खरीद और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च भारी-भरकम राशि से जुड़े दस्तावेज भी ट्रस्ट के पास उपलब्ध नहीं थे. अधिकारियों के कई सवालों पर प्रबंधन चुप्पी साधे रहा.
जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, अहम दस्तावेज जब्त
11 दानदाता फर्में जांच के घेरे में
ईडी ने मौके से कई महत्वपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं. इनमें उन 11 निजी फर्मों की सूची भी शामिल है, जिन्होंने जौहर ट्रस्ट के बैंक खातों में चंदे के नाम पर करोड़ों रुपये ट्रांसफर किए थे.हैरानीजनक बात यह है कि ट्रस्ट को बड़ा चंदा देने वाले लोग और फर्में अपनी कमाई और आय के वैध स्रोत का प्रमाण नहीं दे पा रहे हैं. ईडी की यह कार्रवाई सिर्फ रामपुर के 6 ठिकानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सहारनपुर में सीए दीपक के कार्यालय व आवास और दिल्ली में आजम खान के करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी गई थी.
खाते सीज और मनी लॉन्ड्रिंग केस की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, यदि जौहर ट्रस्ट और संबंधित फर्में इस भारी धनराशि का सही हिसाब और स्रोत नहीं दे पाती हैं तो इसे काले धन का इस्तेमाल माना जाएगा. ऐसे में ईडी ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (PMLA) के तहत ट्रस्ट और इसके पदाधिकारियों के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज कर सकती है. साथ ही ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी के बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत! 38 भवन गिराए जाने की कार्रवाई पर लगी रोक
संबंधित खबरें
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
22 mins ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
4 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
6 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
10 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
18 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
18 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines