Azam Khan And His Family Found Guilty in Fake Birth Certificate Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराया है। मामला अब्दुल्ला आजम खान के दोहरे जन्म प्रमाणपत्र मामले से जुड़ा है।
फर्जी तरीके से बनवाए थे ये प्रमाणपत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल्ला आजम खान पर पहले जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट बनवाने, विदेश यात्रा करने और सरकार से संबंधित कार्यों के लिए दूसरे प्रमाण पत्र का उपयोग करने का आरोप है। बताया गया है कि दोनों प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से और पहले से तय साजिश के तहत जारी किए गए थे।
यह भी पढ़ेंः मुस्लिम बेटी ने हिंदू से शादी रचाई, फैमिली सह न पाई, ऑनर किलिंग से उठा पर्दा तो सहमी दो राज्यों की पुलिस
ये है पूरा मामला
रामपुर नगर पालिका की ओर से 28 जून 2012 को जारी किए गए पहले जन्म प्रमाण पत्र में अब्दुल्ला आजम खान का जन्मस्थान रामपुर दिखाया गया था। वहीं जनवरी 2015 में जारी किए गए दूसरे जन्म प्रमाण पत्र में उनका जन्मस्थान लखनऊ दिखाया गया। इसी मामले में अब्दुल्ला आजम खान और उनके माता-पिता के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
तीनों को 7-7 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया
ताजा जानकारी के मुताबिक रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसले के तहत आजम खाम, उनकी पत्नी तंजीन और उनके बेटे अब्दु्ल्ला आजम खान को 7-7 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बताया गया है कि सजा सुनाए जाने के बाद तीनों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः –
(Valium)
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
11 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines