Rampur News: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को वर्ष 2019 के अभद्र और नफरती भाषण के मामले में बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए (सेशन कोर्ट) ने आजम खान को दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया है। ये वही मामला है, जिसमें एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट कोर्ट) ने आजम खान को तीन साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता चली गई थी।
अक्टूबर 2022 में सुनाई थी सजा
जानकारी के 27 अक्टूबर 2022 को रामपुर की एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट कोर्ट) ने सपा नेता और रामपुर सदर सीट से विधायक आजम खान को अभद्र और नफरती भाषण के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा में उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया गया था।
आजम ने सेशन कोर्ट में की थी अपील
एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट कोर्ट) के आदेश को चुनौती देने के लिए आजम खान ने एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील की थी। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए आजम खान को दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया है। कोर्ट ने इस दौरान अपना 70 पन्नों का आदेश भी पढ़कर सुनाया।
उपचुनाव में जीते थे भाजपा के आकाश सक्सेना
एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट का आदेश आने के बाद आजम खान पक्ष में खुशी की लहर है। बता दें कि इसी मामले में आजम खान की विधायकी गई थी। इसके बाद 5 दिसंबर को रामपुर सदर सीट पर उपचुनाव हुआ। आठ दिसंबर को मतगणना में पहली बार रामपुर सीट भाजपा के पाले में आई। भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने रामपुर सदर सीट पर 33 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
17 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
22 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines