उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की। दरअसल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को कौशांबी और करछना में हाल में हुई घटनाओं के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए उनके घर जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें प्रयागराज में हाउस अरेस्ट कर लिया।
5 हजार कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल
रविवार की दोपहर 1:30 बजे करछना के इसौटा गांव में भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता जमा हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी गांव में चंद्रशेखर आजाद को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें प्रयागराज में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। इस चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में ही धरने पर बैठ गए। इसका पता जब कार्यकर्ताओं का चला वो भड़क गए। हाउस अरेस्ट के विरोध में 5 हजार कार्यकर्ताओं ने करछना इलाके की सड़कों पर जमकर बवाल काटा।
पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियों में लगाई आग
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकनी कोशिश की तो उन पर पथराव शुरू कर दिया गया। कार्यकर्ताओं की संख्या को देखते हुए पुलिस पीछे हट गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। कार्यकर्ताओं पुलिस के 8 वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही बसों समेत 7 गाड़ियों पर भी पथराव किया। इस दौरान कुछ गाड़ियों में आग भी लगाए जाने की सूचना है।
5 घंटे तक चला बवाल, पुलिस के छूटे पसीने
बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं के पथराव की चपेट में आकर कई आम नागरिक घायल भी हो गए। इस दौरान लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे। भगदड़ के दौरान महिलाओं, बच्चों समेत करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हुए। कई स्थानीय दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए नैनी, औद्योगिक क्षेत्र, करछना, घूरपुर, कौंधियारा, कीडगंज, बारा, मुट्ठीगंज थाने की फोर्स को मौके पर बुलाना पड़ा। करीब 5 घंटे बाद पुलिस कार्यकर्ताओं पर काबू पाया।
20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया
प्रयागराज यमुनानगर DCP विवेक चंद्र यादव ने कहा, “आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आगमन को लेकर पास के गांव में लोग एकत्र हुए थे। उसके बाद उपद्रवियों ने वहां मौजूद पुलिस बल पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। अब स्थिति सामान्य है। यहां पर्याप्त पुलिस मौजूद है। उपद्रवियों के खिलाफ बेहद सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। CCTV फुटेज के जरिए अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ NSA और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।”
भारी पुलिस बल के साथ आजाद को भेजा वाराणसी
सूत्रों से पता चला है कि सांसद चंद्रशेखर आजाद को भारी पुलिस बल के साथ प्रयागराज से वाराणसी भेजा गया। आजाद वाराणसी एयरपोर्ट से सोमवार सुबह 9 बजे फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के हेल्पलाइन नंबर पर सांसद चंद्रशेखर आजाद को 10 दिनों में जान से मारने की धमकी दी गई है। पार्टी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। साथी ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के बाद उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
2 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
12 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
21 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
22 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
23 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines