Ayodhya Solar City: उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या में जल्द ही बिजली की समस्या लगभग पूरी तरह से खत्म होने वाली है। जिला प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो योगी सरकार अयोध्या में सरयू नदी के पास 500 एकड़ में ‘सौर सिटी’ स्थापित करने की योजना बना रही है। यह परियोजना राम जन्मभूमि और परिसर के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।
एलएंडटी ने तैयार की डीपीआर, सर्वे भी पूरा
जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना से काफी हद तक अयोध्या के लिए बिजली की आवश्यकता और समस्या के खत्म होने की उम्मीद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने पहले ही एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। साथ ही साथ सर्वेक्षण का काम भी पूरा कर लिया है।
अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे है सोलर सिटी
बताया गया है कि गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे स्थापित की गई सोलर सिटी परियोजना की तर्ज पर अयोध्या में भी काम शुरू किया जा रहा है। हालांकि, परियोजना से जुड़े उत्तर प्रदेश नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (UPNEDA) के एक अधिकारी ने बताया कि नदी की ‘अप्रत्याशित’ प्रकृति (बाढ़ की आशंका) एक समस्या है, जिसका परियोजना और यहां काम करने वाले डेवलपर्स पर असर पड़ रहा है।
सरयू नदी का बहाव बनेगा समस्या!
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सरयू नदी अप्रत्याशित रूप से बढ़ती और घटती रहती है। इसलिए नदी के पास उपयुक्त जमीन तलाशना एक बड़ी चुनौती है। अधिकारी ने कहा कि अगर परियोजना सफलतापूर्वक शुरू होती है तो यह काफी हद तक अयोध्या की बिजली आपूर्ति को पूरा करेगी।
सरकारी भवनों में सोलर पैनल लगाए गए
इसी बीच जिला प्रशासन ने कहा कि हरित ऊर्जा शहर के कई सरकारी विभागों को भी दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा है कि अब तक 450 स्थानों पर सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं। समाहरणालय, आयुक्त कार्यालय और कोषागार समेत आठ सरकारी भवनों में सौर पैनल लगाए जा चुके हैं।
अन्य शहरों में भी लागू होगी परियोजना
अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि इस साल फरवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को एक मॉडल सोलर सिटी के रूप में विकसित करने और परियोजना को अन्य शहरों में भी लागू करने की घोषणा की थी। बता दें कि राज्य सरकार ने हाल के बजट में सौर ऊर्जा नीति-2022 के लिए 317 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को सपा के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
41 mins agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
8 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
8 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
19 hrs agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
21 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoसंभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
1 day agoयूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सियासी मंथन, बीजेपी-सपा में समीकरण साधने की कवायद तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines