School Holiday: अयोध्या में 14 तक बंद रहेंगे स्कूल, भारी भीड़ को देखते हुए ऐलान

School Holiday: अयोध्या में इन दिनों भक्तों की भारी भीड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को करीब दस लाख लोग अयोध्या पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है।

School Holiday
विज्ञापन

School Holiday: एक तरफ यूपी के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। वहीं, दूसरी तरफ रामनगरी अयोध्या में भी लाखों की संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की यह भीड़ माघ पूर्णिमा के चलते हैं। माघ पूर्णिमा 12 को है, जिसके लिए करीब दस लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने डायवर्जन किया है, लेकिन इसके बाद भी अयोध्या की गलियों तक में जाम लगा है। इसी को देखते हुए सरकार ने आज से 14 फरवरी कर के लिए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है।

14 फरवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है, जिसके चलते अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने प्री-प्राइमरी से 12 तक के सभी स्कूलों को 11 से 14 फरवरी बंद रखने का ऐलान किया है। यह आदेश नगर निगम अयोध्या के अयोध्या धाम परिक्षेत्र के सभी शासकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को मानना होगा। इस दौरान केवल पढ़ाई नहीं होगी, लेकिन प्रशासनिक काम पहले की तरह ही जारी रहेंगे। हालांकि बोर्ड परीक्षा की प्रेक्टिकल एग्जाम की तारीखों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सभी एग्जाम तय तारीखों पर ही कराए जाएंगे।

विज्ञापन

दर्शन के लिए सुबह 3 बजे से लग रही लाइनें

अयोध्या में राममंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह 3 बजे से मंदिर के बाहर पहुंचकर लाइनें लगा रहे हैं। रोज राममंदिर में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर सुबह सुबह पांच बजे खुल रहा है और रात 11 बजे तक लोग दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रामलला और हनुमंतलला के दरबार में जमा हो रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन के साथ हनुमानगढ़ी अखाड़ा के 100 से अधिक नागा-साधु भी काम कर रहे हैं। वहीं, संकट मोचन सेना ने अपील की है कि आराम से दर्शन करने के लिए 20 दिन बाद अयोध्या आएं, किसी के बहकावे में नहीं आएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ