Ram Mandir News: अयोध्या में भगवान श्री रामलला की पूजा अर्चना के लिए वेद पाठी बटुकों (पुजारियों) की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार निश्चित तारीख के अंदर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में पूजा पद्धति कैसी होगी और कौन पूजा करेगा इसको लेकर तीर्थ ट्रस्ट योजना तैयार कर रही है। ग्रंथ के अनुसार वैदिक शिक्षा ले रहे वेद पाठी छात्रों को चयनित किया जाएगा और इनको शिक्षा-दीक्षा के साथ छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिसमें सर्वश्रेष्ठ वेद पाठी छात्र को भगवान राम लला के पुजारी के रूप में राम जन्मभूमि परिसर में नियुक्त किया जाएगा। रामलला के पुजारी के तौर पर नियुक्त किए जाने वाला वेद पाठी बालक अवध क्षेत्र का होगा। यानी कि अयोध्या के आसपास के क्षेत्र के वेद पाठी बालक को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : PM Modi को मिले तोहफों को खरीदने के लिए आखिरी 10 दिन का है मौका, इस काम में लगेगा आपका पैसा
योग्य अर्चकों के लिए प्रवेश परीक्षा
योग्य अर्चकों के लिए निर्धारित योग्यता के अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर योग्य व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसमें अयोध्या क्षेत्र के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के मुताबिक, अभ्यर्थियों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन अभ्यर्थियों को पारंपरिक गुरुकुल से शिक्षा, रामानंदीय दीक्षा से दीक्षित, मासिक पूर्ण आवासीय प्रशिक्षणधारी होना चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान 2000 रुपए छात्रवृत्ति भी मिलेगी
आवेदन के बाद उत्तरीण अर्चकों को प्रशिक्षण के दैरान और उसके बाद श्रेष्ठ बटुकों को रामलला के अर्चक के रूप में चयनित किया जाएगा। इस दौरान वेद पाठी बटुकों को 2000 रुपए महीना छात्रवृत्ति के तौर पर भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बीजेपी कार्यकर्ता को अंडरवियर-बनियान में ही उठा ले गई पुलिस, वीडियो वायरल हुआ तो…
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
5 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
8 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
23 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines