Ayodhya Ram Temple Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra shares photos of carvings inside Shri Ram Janmabhoomi Mandir: अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर साकार ले रहा है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का लोकार्पण करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार निर्माणाधीन राम मंदिर के अंदर की नक्काशी की कई तस्वीरें शेयर कीं। खंभे, छत और दीवारों पर सुंदर नक्काशी की गई है।
16 जनवरी से शुरू होगा अनुष्ठान
राम मंदिर के उद्घाटन के लिए विशेष अनुष्ठान 16 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए समूची अयोध्या को सजाया-संवारा जा रहा है। 40 कुंडों को नया रंग-रूप दिया जा रहा है। 22 जनवरी को दोपहर साढ़े 12 वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से रामलला गर्भगृह में विराजेंगे।
हाल ही में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पुष्टि की कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए उपस्थित रहेंगे। तीन मंजिला राम मंदिर के भूतल का निर्माण राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार अयोध्या दिसंबर 2023 तक पूरा होने वाला है।
पीएम मोदी ने रखी थी आधारशिला
नवंबर 2019 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर की आधारशिला रखी थी।
तीन चरणों में पूरा होगा मंदिर का निर्माण
राम मंदिर निर्माण तीन चरण में होगा। पहले चरण में भूतल पर पांच मंडपों के अलावा अन्य चल रहे निर्माण को पूरा किए जाएंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है और पहले चरण के पूरा होने के बाद भक्त मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। उनके अनुसार पांच मंडपों के निर्माण में लगभग 160 स्तंभ हैं।
यह भी पढ़ें: UN में हमास-इजरायल के बीच सीजफायर प्रस्ताव पर भारत ने क्यों वोट नहीं किया?
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
9 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines