उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। राम मंदिर में 3 जून से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा और 5 जून तक मंदिर में 7 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस बात की जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है। उन्होंने कहा कि मंदिर में गंगा दशहरा के दिन की 8 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस प्राण प्रतिष्ठा को काशी के विद्वान पंडित जयप्रकाश 101 वैदिक आचार्य के साथ संपन्न कराएंगे।
इस मुहूर्त में संपन्न होगी प्राण प्रतिष्ठा
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंपत राय ने प्राण प्रतिष्ठा की जानकारी देते हुए कहा कि 5 जून को सुबह 11:25 से 11:40 के बीच राम दरबार समेत सभी 7 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा पर की जा रही है, जो अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगी। इस प्राण प्रतिष्ठा को काशी के विद्वान पंडित जयप्रकाश द्वारा 101 वैदिक आचार्य के साथ संपन्न कराया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान 3 जून से शुरू होगा, जिसके लिए यज्ञ मंडप पूजन अग्नि स्थापना होगी। इसके बाद 4 जून को अलग-अलग अधिवास पालकी यात्रा का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: क्या है ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’? जिसके तहत मिलेंगे 1 लाख रुपये, किन महिलाओं को मिलता है लाभ
निकाली भव्य कलश यात्रा
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए कुल 7 मूर्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं, जिन्हें मंदिर में विराजमान कर दिया गया है। सबसे पहले 2 जून को सरयु तट से राम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में अयोध्या और काशी के 101 आचार्य शामिल होंगे। आयोजन में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा 20 संत धर्माचार्य, 15 गृहस्थ और ट्रस्ट के पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर राम दरबार सहित 8 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
संबंधित खबरें
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
21 mins ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
4 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
6 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
10 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
18 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
18 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines