Ayodhya Ram Mandir Donation Theft case Update: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान में हेरफेर और चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की SIT जांच का दायरा अब काफी बड़ा हो गया है. प्राथमिक चरण में 8 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और लगभग 80 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद, अब कैश काउंटिंग टीम में शामिल 30 और कर्मचारी जांच के दायरे में आ गए हैं. ये सभी संदिग्ध कर्मचारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों और उनके करीबियों की सिफारिश पर भर्ती किए गए थे.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जानें किस आरोपी से कितना कैश बरामद? जानें केस से जुड़े अहम अपडेट

---विज्ञापन---

सिफारिश पर रखे गए थे ये कर्मचारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर में दान किए गए नोटों की गिनती के लिए लगभग 50 लोगों को लगाया गया था. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से करीब 40 कर्मचारी राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों या उनके करीबियों की सिफारिश पर एड-हॉक आधार पर रखे गए थे. पुलिस अब इन सभी कर्मचारियों के बैकग्राउंड और उनके वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैश काउंटिंग के काम में शामिल होने के बाद क्या इन कर्मचारियों की संपत्ति में कोई अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है.

---विज्ञापन---

सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज

इस पूरे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब दान पेटी से पैसे गायब होने की शिकायत पर आंतरिक जांच शुरू की गई. इसके बाद जब एसआईटी ने दान केंद्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो आंखें फटी की फटी रह गईं. फुटेज में साफ दिखा कि नोटों की गिनती के दौरान आरोपी चुपके से गड्डियां अपने कपड़ों, जेबों और जूतों में छिपा रहे थे.

---विज्ञापन---

गिरफ्तार आरोपियों में वीआईपी ड्राइवर से लेकर शिक्षक तक शामिल

पकड़े गए 8 आरोपियों में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का पूर्व ड्राइवर और बेहद करीबी माना जाने वाला रामाशंकर यादव उर्फ तिन्नू यादव भी शामिल है. आरोप है कि तिन्नू के पास काउंटिंग रूम की चाबियां थीं, जिसका उसने गलत फायदा उठाया. गिरफ्तार लोगों में एक प्राइमरी स्कूल का शिक्षक अविनाश शुक्ला, एक पूर्व कार मैकेनिक लवकुश मिश्रा और एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव भी शामिल हैं, जो नोटों की गिनती की निगरानी कर रहा था.

---विज्ञापन---

चाबी वाला, पूर्व बैंककर्मी… कौन हैं राम मंदिर दान चोरी में अरेस्ट हुए 8 लोग? जानें- किसका क्या था काम

---विज्ञापन---