Ayodhya Ram temple Inauguration: अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए रेलवे ने खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच, भारतीय रेलवे ने तीर्थयात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए राम मंदिर के उद्घाटन के पहले 100 दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या तक 1,000 से ज्यादा ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए उद्घाटन समारोह से पहले ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। बता दें कि भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से मंदिर आम जनता के लिए खुला रहेगा।
अयोध्या को कई शहरों से जोड़ेंगी ट्रेनें
सूत्रों के मुताबिक, ये ट्रेनें अयोध्या को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ और जम्मू सहित विभिन्न शहरों से जोड़ेंगी। वहीं, यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए अयोध्या स्टेशन को नया रूप दिया गया है। इस दौरान आईआरसीटीसी के द्वारा तीर्थयात्रा के दौरान चौबीसों घंटे खानपान सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
यह भी पढ़ें- PM मोदी की काशी में रैली करने वाले थे नीतीश…अब मचा बवाल, जानें पूरा विवाद
चौबीसों घंटे उपलब्ध होंगी खानपान सेवाएं
वहीं, इन प्रस्तावित ट्रेनों की संख्या मांग को देखते हुए तय की जा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीर्थयात्रियों के द्वारा अयोध्या के लिए कुछ ट्रेनों को चार्टर्ड सेवा के रूप में भी बुक किया जा रहा है। इस बीच, रेलवे की खानपान और टिकटिंग पीएसयू, आईआरसीटीसी भी इन 10-15 दिनों के दौरान चौबीसों घंटे तीर्थयात्रियों के लिए खानपान सेवाएं प्रदान करने के लिए कमर कस रही हैं। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए कई खाद्य स्टॉल भी लगाया जाएगा।
इलेक्ट्रिक कैटामरन होगा आकर्षण का केंद्र
भगवान राम के जन्मस्थान पर दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए इलेक्ट्रिक कैटामरन एक नया आकर्षण का केंद्र होगा, क्योंकि इस दौरान यात्री पवित्र सरयू नदी पर इलेक्ट्रिक कैटामरन में सवारी का आनंद ले सकेंगे। कैटामरन में 100 लोगों को बैठाने की क्षमता होगी।
संबंधित खबरें
'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
5 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
9 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
17 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines