अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की मिली धमकी, जैश के आतंकी का ऑडियो आया सामने

Ayodhya News : आतंकियों ने एक बार फिर अयोध्या के राम मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से यह धमकी दी गई है। इसके बाद रामनगरी के आसपास वाले इलाकों में सुरक्षाबलों के अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं।

Ram Mandir Ayodhya
विज्ञापन

Ram Temple Threat : यूपी के अयोध्या में राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है। इसे लेकर जैश-ए-मोहम्मद का एक ऑडियो सामने आया है। इसके बाद योगी सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही जांच एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। रामनगरी में संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस तैनात है।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा धमकी देने के बाद अयोध्या अलर्ट मोड पर है। राम मंदिर के साथ महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अयोध्या के एसएसपी राज करण नैय्यर ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, लेकिन उन्होंने आतंकी संगठन की धमकी के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

सुरक्षा बलों की टीमें कर रहीं निगरानी

अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने कहा कि सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं, जिनमें जिला पुलिस और पीएसी की कई कंपनियां शामिल हैं। राम मंदिर के अलावा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर

रामनगरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है। अगर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नजर आता है तो उसे गिरफ्तार करने का आदेश जारी है। ग्राउंड स्तर पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी कंट्रोल रूम के संपर्क में हैं। संदिग्धों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन

जानें ऑडियो में क्या कहा गया है?

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के ऑडियो मैसेज में कहा गया है कि जिस बाबरी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बनाई गई है, वहां हमारे तीन लोग मारे गए थे, इसलिए अब राम मंदिर को उड़ाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ