राम मंदिर अयोध्या में दान चोरी मामले में पुलिस ने कोर्ट में 73000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें पूरे चोरी कांड के बारे में विस्तार से खुलासा किया गया है. वहीं चंपत राय को लेकर भी अहम जानकारियां इसमें शामिल हैं. चार्जशीट के अनुसार, राम मंदिर में दान चोरी का पर्दाफाश चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारियों ने किया था. उन्होंने ही राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को चोरी किए गए पैसों का पहला वीडियो भेजा था. चंपत राय 4 जून 2026 को दिल्ली से अयोध्या आ रहे थे तो उन्हें 2 अलग-अलग नंबरों से वीडियो और मैसेज मिले थे. वीडियो में बाथरूम के अंदर छिपाई गई नोटों की गड्डियां थीं और मैसेज में उन्हें बताया गया था कि दान में आए पैसे चोरी करने में 65 से ज्यादा लड़के शामिल हैं.
‘360 डिग्री कैमरे…,’ जानें राम मंदिर ट्रस्ट के डोनेशन सिस्टम में कैसे हुआ …
लड़कों के पैसे चोरी करते हुए के वीडियो भी मिले
चार्जशीट के अनुसार, चंपत राय ने वीडियो और मैसेज के बारे में आनंद कुमार चौधरी को बताया था. 65 से ज्यादा लड़कों ने जो पैसे चुराए थे, उसमें करीब सवा 2 लाख रुपये शामिल थे, जो बरामद कर लिए गए हैं. चंपतराय ने कारसेवकपुरम स्थित अपने आवास पर ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र, गोपाल राव और नरेंद्र आए, जिन्होंने भी चंपत राय को लैपटॉप से सेव किए गए कुछ वीडियो दिखाए. इन वीडियो में काउंटिंग रूम के अंदर चढ़ावे को गिनते समय नोट चुराने की लड़कों की हरकत देखी गई. वीडियो जब्त करके उन्हें सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया और वीडियो में पैसे चोरी करते दिख रहे लड़कों की पहचान भी कर ली गई है. सभी आरोपियों और उनके खिलाफ आरोपों एवं सबूतों का ब्योरा भी दिया गया है.
गवाह बने आनंद चौधरी ने भी किए अहम खुलासे
चार्जशीट के अनुसार, गवाह आनंद चौधरी ने बताया कि 4 जून 2026 को ड्यूटी खत्म होने के बाद वे जब घर जाने लगे तो बैंक और ट्रस्ट के चढ़ावा गिनने वाले कर्मियों ने रोक लिया. इनमें बैंककर्मी सत्या, ट्रस्ट कर्मचारी श्रीवास्तव, मदन गोपाल निगम, आकाश गौड़, रितिक सिंह और एक अन्य कर्मचारी शामिल था. एक कर्मचारी ने बताया कि 3 जून को दूसरी शिफ्ट में चढ़ावा गिन रहा था. उस दिन शिफ्ट में करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, अविनाश शुक्ल, अनुकल्प मिश्र नोटों को साइड में निकालकर मेज के नीचे से अपने कपड़ों में छिपा रहे थे. 4 जून को अविनाश को पैसे चुराते संत प्रसाद वर्मा ने देख लिया था. काउंटिंग रूम में पैसे छिपाने के बाद वे सभी बारी-बारी बाथरूम गए, जहां उन्होंने चुराए गए पैसे छिपाए थे.
Ram Mandir Donation: किस बैंक के कर्मचारी गिनते हैं राम मंदिर दान …
देश की तीसरी सबसे बड़ी 73480 पेज की चार्जशीट
चार्जशीट के अनुसार, कोर्ट में 73480 पेजों की चार्जशीट दायर हुई है, जो तमिलनाडु के 74000 करोड़ के फ्रॉड केस और टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले की चार्जशीट के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी चार्जशीट है. इसमें चोरी की 105 घटनाओं के CCTV फुटेज, 173 गवाहों के बयान और 422 डॉक्यूमेंट शामिल हैं. बैंक खातों में ट्रांजेक्शन, मोबाइल डेटा, फोरेंसिक टेस्ट रिपोर्ट और चोरी किए गए पैसों की बरामदगी से जुड़े सबूतों को भी शामिल किया गया है. 79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं, जिनकी डिटेल चार्जशीट में दी गई है. पूरे मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, लवकुश, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और सुभाष श्रीवास्तव को मुख्य आरोपी बनाया गया है.
संबंधित खबरें
अयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
5 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
13 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
21 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
23 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines