Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की शोभा और ज्यादा बढ़ने वाली है। मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर से यहां नर्मदेश्वर महादेव लाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ओंकारेश्वर से करीब 1000 किमी का सफर पूरा करके ये विशाल शिवलिंग कल यानी 23 अगस्त को अयोध्या पहुंचेगा। इसके बाद राम मंदिर परिसर में इसकी स्थापना की जाएगी।
18 अगस्त का ओंकारेश्वर से रवाना हुआ काफिला
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर स्थित नजर निहाल आश्रम में ये शिवलिंग स्थापित था। चूंकि ये शिवलिंग नर्मदा नदी से आया था इसलिए इसका नाम नर्मदेश्वर महादेव रखा गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 18 अगस्त को 600 किलो वजनी शिवलिंग को लेकर श्रद्धालु ओंकारेश्वर से रवाना हो चुके हैं। बुधवार को इसके अयोध्या पहुंचने की तैयारी है।
मंदिर न्यास को सौंपा जाएगा शिवलिंग
रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के हवाले से कहा गया है कि अयोध्या पहुंचने के बाद शिवलिंग को मंदिर न्याय के सुपुर्द किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा है कि मंदिर परिसर में नर्मरेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना पर अंतिम फैसला ट्रस्ट महासचिव चंपत राय लेंगे।
नेपाल से लाई गईं शालिग्राम की शिलाएं
बता दें कि श्रीराम मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल से विशाल शालिग्राम लाए गए हैं। हालांकि परिसर में कुशल कारीगर इन पत्थरों को मूर्त रूप देने में जुटे हैं। नेपाल से ट्रक के माध्यम से इन विशाल शिलाओं को लाया गया था। रास्ते में जगह-जगह इन शिलाओं की पूजा भी की गई थी।
संबंधित खबरें
'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
5 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
6 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
9 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
17 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
17 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines