Ram Mandir में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नया अपडेट; विशेष मुहूर्त का समय, प्रोग्राम शेड्यूल जारी

Ayodhya Ram Mandir latest Update: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 4 चरणों में तैयारियां होंगी और पहले चरण की शुरुआत हो गई। जानिए विशेष मुहूर्त कब है?

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha Muhurat: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अभिजीत मुहूर्त सामने आ गया है। प्रोग्राम का शेड्यूल भी जारी हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और प्रशासन अधिकारियों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों भी शुरू कर दी हैं, जिसके तहत पहला फेज कल 19 नवंबर दिन रविवार को शुरू हुआ। यह 20 दिसंबर तक चलेगा। इसमें समारोह के आयोजन की रूपरेखा बनाई जाएगी। इसके लिए छोटी-छोटी समितियां बनाई जाएंगी। जिला और खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोली बनाकर तैयारियों की जाएंगी। करीब 65 दिन का प्रोजेक्ट है। संघ परिवार ने तैयारियों का जिम्मा संभाला है। समारोह के लिए 4 चरणों में बांटकर तैयारी की जा रही है।

कब से शुरू हो जाएंगे समारोह के लिए अनुष्ठान?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामलला के प्रतिष्ठापन समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से 7 दिन पहले 16 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे। वाराणसी के वैदिक पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित 22 जनवरी 2024 को प्रतिष्ठान समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे। ज्योतिषियों और वैदिक पुजारियों से परामर्श के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे के बीच गर्भगृह में रामलला को विराजने का फैसला लिया। वैसे 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। समारोह को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए रविवार को संघ परिवार की बैठक हुई, जिसमें समारोह की तैयारी 4 चरणों में बांटकर करने पर सभी ने सहमति जताई।

इन 4 चरणों में की जाएगी समारोह की तैयारी

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, समारोह की तैयारियों का पहला चरण 19 नवंबर 2023 से शुरू हो चुका है, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत 10-10 लोगों की टोलियां बनाई जाएंगी, जिसमें कारसेवक शामिल होंगे। यह टोलियां 250 स्थानों पर जाकर लोगों से समारोह में आने की अपील करेंगी। दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू होगा, जिसके तहत घर-घर 10 करोड़ परिवारों को पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र और एक पत्रक वितरित किया जाएगा। लोगों से दीपोत्सव की अपील की जाएगी। प्रतिष्ठान के दिन 22 जनवरी को तीसरे चरण में रखा गया है। उस दिन पूरे देश में उत्सव होगा और घर-घर में अनुष्ठान जैसा माहौल होगा। चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना है। यह चरण 22 फरवरी तक चलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ