हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

राम मंदिर के फ्रंट लुक की पहली फोटो जारी, अब अगले फ्लोर की तैयारी

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir First Look: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के भूतल का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। साथ ही फर्स्ट फ्लोर (पहला तल) के लिए 10 फीट के पिलर तैयार हो गए हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से निर्माण कार्य का फोटो जारी किया गया है।

सीएम योगी ने किया था दौरा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या राम मंदिर में पहुंचे थे। यहां राम लला के दर्शन करने के बाद उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लिया। मंदिर ट्रस्ट और निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों के साथ परिसर का भ्रमण किया। बता दें कि राम मंदिर निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ट्रस्ट अधिकारियों के दावों पर गौर करें तो जनवरी 2024 में मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाएगा।

ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार

बताया गया है कि कुछ समय पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से मंदिर के गर्भगृह का एक वीडियो जारी किया गया था। बताया गया था कि इस गर्भगृह में सिंहासन पर रामलला स्थापित होंगे। बता दें कि राम मंदिर तीन मंजिल का बनेगा, जिसका पहला तल करीब-करीब तैयार हो चुका है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें