अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्रबंधन और व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति हो चुकी है. पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद जितेंद्र मिश्रा का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और मंदिर के प्रति अपनी आस्था को साझा किया. जितेंद्र मिश्रा ने अपनी नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे इसे अपना बड़ा सौभाग्य मानते हैं. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मैं इसे अपना भाग्य मानता हूं और मेरे लिए यह सीधे ईश्वर का आदेश है.” उन्होंने साफ किया कि उनका पूरा फोकस मंदिर से जुड़े हर काम को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और बेहतर तरीके से करने पर रहेगा.
सख्त चयन प्रक्रिया के बाद मिली जिम्मेदारी
राम मंदिर के सीईओ का चयन आसान नहीं था. इसके लिए काफी कड़े मानक तय किए गए थे. जितेंद्र मिश्रा ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि चयन की प्रक्रिया काफी कठिन और सख्त थी. ऐसे महत्वपूर्ण पद के लिए उन पर भरोसा जताने को लेकर उन्होंने चयन समिति का दिल से आभार जताया.
राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए सदस्यों के नाम का हुआ ऐलान, बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
‘इतिहास से सीखकर आगे बढ़ेंगे’
अपनी कार्ययोजना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे कोई भी कदम उठाने से पहले यहां के इतिहास और परंपराओं को गहराई से समझेंगे. इतिहास से सीख लेकर ही आगे की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि देश-दुनिया से आने वाले करोड़ों रामभक्तों को बेहतर से बेहतर अनुभव मिल सके. जितेंद्र मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि वे मंदिर के विकास और व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.
संबंधित खबरें
केरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
8 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
12 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
12 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
14 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
17 hrs agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
1 day agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoमेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
1 day agoCM योगी का ऐलान: यूपी में ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines