Ayodhya Milkipur By Election Date Not Announced : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने थे, लेकिन ECI ने सिर्फ 9 सीटों के लिए शेड्यूल जारी किए। गोरखनाथ बाबा की यायिका ने मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव रोक दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं गोरखनाथ बाबा?
कौन हैं गोरखनाथ बाबा?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तेजतर्रार नेताओं में शुमार गोरखनाथ बाबा मिल्कीपुर के विधायक रह चुके हैं। गोरखपुर में जन्मे गोरखनाथ बाबा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर से जीत हासिल की थी, लेकिन 2022 के चुनाव में वे हार गए। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने 13 हजार वोटों के अंदर से मात दी। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई। बीजेपी की ओर से गोरखनाथ बाबा इस सीट के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर अचानक क्यों रुका उपचुनाव, चुनाव आयोग ने क्यों नहीं की घोषणा?
फिर सुर्खियों में मिल्कीपुर
चुनाव आयोग ने यूपी की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया। इसके बाद ये सीट सुर्खियों में आ गई। हर कोई जानना है कि मिल्कीपुर सीट पर अभी उपचुनाव क्यों नहीं होगा? इसके पीछे की वजह हाई कोर्ट में दायर याचिका बताई जा रही है। गोरखनाथ बाबा ने 2022 में मिल्कीपुर सीट से जीते अवधेश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जोकि अभी भी हाई कोर्ट में लंबित है।
यह भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव में BJP से कौन होगा उम्मीदवार? संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट आई सामने!
क्यों रुका मिल्कीपुर चुनाव?
बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा कि अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नॉमिनेशन के समय दिए गए हलफनामा नोटरी की तारीख एक्सपायरी थी। ऐसे में उनका नामांकन रद्द हो जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने एमएलसी अनूप गुप्ता के मुकदमे का हवाला देते हुए हाई कोर्ट में केस किया। इस बीच खबर आ रही है कि गोरखनाथ बाबा हाई कोर्ट में दाखिल याचिका वापस लेंगे।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
28 secs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines