Ayodhya Gangrape Case: अयोध्या गैंगरेप मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गैंगरेप के मुख्य आरोपी मोईद खान और उसके नौकर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा मुख्य आरोपी ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी भी दायर की जिस पर कल सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सोमवार को सरकार ने अदालत में बताया कि पीड़िता की डीएनए रिपोर्ट राजू खान से मैच हो गई है। ऐसे में पुलिस ने मोईद खान और राजू के खिलाफ गैंगरेप और पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएनए रिपोर्ट सामने आने के बाद मोईद खान की मुश्किलें कम नहीं होगी क्योंकि नाबालिग लड़की गर्भवती थी। पीड़िता का डीएनए राजू खान से मिल गया है लेकिन पीड़िता ने अदालत के सामने कहा कि गैंगरेप में मोईद खान भी शामिल था। पीड़िता ने कहा कि गैंगरेप की तस्वीरें भी मोबाइल में ली गईं।
ये भी पढ़ेंः बेंगलुरु में ‘शर्मा परिवार’ निकला सिद्दीकी फैमिली, दीवार पर मक्का-मदीना और मौलवियों की फोटो, ऐसे खुली पोल
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
गैंगरेप की घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका वीडियो बना लिया था। फिर लंबे समय तक उसका ब्लैकमेल किया और रेप भी करते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई थी।
पीड़िता की मां ने सीएम से की थी मुलाकात
मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने के बाद निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने मोईद खान और राजू खान को अरेस्ट कर लिया। मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बीते 2 अगस्त को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
ये भी पढ़ेंः चौंकाने वाला यौन शोषण केस! बॉम्बे हाईकोर्ट का अहम फैसला, पीड़िता की गवाही ने पलट दिया मामला
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 hr agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
6 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
7 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
9 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
10 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
10 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
10 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines