Ayodhya Gangrape Case: अयोध्या गैंगरेप मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी सरकार की तारीफ की है। मायावती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यूपी सरकार ने केस में त्वरित कार्रवाई की, जो उचित है। वहीं, उन्होंने आगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान जिसमें उन्होंने आरोपी का DNA टेस्ट करवाने की मांग की है पर सवाल किया कि समावजादी पार्टी की सरकार के समय ऐसे कितने केस में डीएनए टेस्ट हुए थे?
मायावती ने यूपी सरकार से की अपील
दरअसल, X पर एक पोस्ट में मायावती ने कहा कि यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि यहां महिला सुरक्षा व उत्पीड़न के बढ़ते केस चिन्ता का विषय हैं। उन्होंने यूपी सरकार से अपील करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे मामलों पर कंट्रोल करने के लिए जाति-बिरादरी और किसी तरह की राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाने चाहिए।
क्या है पूरा मामला
अयोध्या में 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से गैंगरेप का मामला है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के शामिल होने का आरोप है। बता दें 2 जुलाई को पीड़िता की मां ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस बारे में शिकायत की थी।
सपा नेता के बेकरी पर चला बुलडोजर
इस केस में आज दिन में सपा नेता मोईद खान पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने सपा नेता की बेकरी पर बुलडोजर चला दिया है। बता दें इससे पहले बेकरी में बनाए गए सामान के सैंपल लिए गए थे। जानकारी के अनुसार प्रशासन बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को सपा नेता की जमीनों की जिला प्रशासन ने पैमाइश कर जानकारी ली।
ये भी पढ़ेंः हे राम! 3 साल के मासूम को पिता ने मौत के घाट उतारा, पत्नी से लड़ाई के बाद जानवर बना शख्स
ये भी पढ़ेंः UP: BJP नेता की नाबालिग बेटी का दिनदहाड़े अपहरण, बदमाशों ने स्कूल जाते समय उठाया
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines