Ayodhya Gangrape Case: यूपी के अयोध्या में गैंगरेप मामले में सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद सपा नेता मोईद खान पर आज प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने सपा नेता की बेकरी पर बुलडोजर चलाया है। इससे पहले बेकरी में बनाए गए सामान के सैंपल लिए गए। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार प्रशासन बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को सपा नेता की जमीनों की जिला प्रशासन ने पैमाइश कर जानकारी ली। मामले में अधिक जानकारी देते हुए एसडीएम ने कहा कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया और आज इस ढहाने की कार्रवाई की जा रही है।
चौकी इंचार्ज और थानाध्यक्ष सस्पेंड
इससे पहले पुलिस ने भदरसा नगर पंचायत चेयरमैन और सपा नेता मोहम्मद राशिद और जय सिंह राणा और एक अन्य व्यक्ति महिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां रेप पीड़िता का इलाज चल रहा है। तीनों लोग रात करीब 11 बजे प्राइवेट वार्ड में भर्ती रेप पीड़िता के परिजनों से मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। मामले में पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज किया है। बता दें कि मामले में 2 जुलाई को पीड़िता की मां ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। इसके बाद पूरा कलंदर थाना अध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चैकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया।
ये भी पढ़ेंः हे राम! 3 साल के मासूम को पिता ने मौत के घाट उतारा, पत्नी से लड़ाई के बाद जानवर बना शख्स
जानें क्या है पूरा मामला
दो महीने पहले 12 साल की नाबालिग पीड़िता खेत से मजदूरी करके घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे राजू नामक शख्स मिला और उसने कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है। जब पीड़िता मोईद खान की बेकरी पर पहुंची तो मौका देखकर मोईद खान उसके साथ रेप किया और राजू ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद राजू ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दोनों उसके साथ गंदा काम करते रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची 2 महीने की गर्भवती हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करने में आनाकानी की, लेकिन निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों के विरोध करने पर पुलिस ने मोईद खान और राजू को अरेस्ट कर लिया।
ये भी पढ़ेंः UP: BJP नेता की नाबालिग बेटी का दिनदहाड़े अपहरण, बदमाशों ने स्कूल जाते समय उठाया
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
18 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
23 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines